फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The Trust will go to seek permission from Goddess Bharmani before the holy Manimahesh Yatra.

Chamba News: पवित्र मणिमहेश यात्रा से पहले मां भरमाणी से अनुमति लेने जाएगा ट्रस्ट

Fri, 17 Jul 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 17 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
The Trust will go to seek permission from Goddess Bharmani before the holy Manimahesh Yatra.
भरमौर (चंबा)। इस वर्ष श्री मणिमहेश यात्रा के सफल आयोजन की कामना के लिए श्री मणिमहेश ट्रस्ट परंपरा के अनुसार मां भरमाणी माता से अनुमति लेने जाएगा।
विज्ञापन

ट्रस्ट के गैर-सरकारी सदस्यों की ओर से आयोजित बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया। उपायुक्त और ट्रस्ट के अध्यक्ष ने सदस्यों को अवगत करवाया कि श्री मणिमहेश यात्रा से जुड़ी सभी प्राचीन धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों का विधिवत पालन किया जाना चाहिए। बैठक में पिछले वर्ष की यात्रा का भी उल्लेख किया गया। बताया गया कि यात्रा शुरू होने से लगभग डेढ़ माह पहले मां भरमाणी माता के गुरु ने संकेत दिया था कि वर्ष 2025 की श्री मणिमहेश यात्रा पूर्ण रूप से संपन्न नहीं हो पाएगी। श्रद्धालुओं के अनुसार उस संकेत पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। परिणामस्वरूप लगातार हुई भारी वर्षा के कारण यात्रा को बीच में रोकना पड़ा और डल झील तोड़ने सहित कई प्राचीन धार्मिक रस्में पूरी नहीं हो सकीं। भारी बारिश से मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गए जिससे यात्रा से जुड़े प्रमुख पात्र भी निर्धारित समय पर नहीं पहुंच सके। हड़सर से धनछो तक भारी नुकसान हुआ। खड़ामुख से चंबा तक कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। फंसे हुए यात्रियों को भारतीय सेना के हेलिकाप्टरों की सहायता से सुरक्षित चंबा पहुंचाया गया। ट्रस्ट के सदस्यों ने आशा जताई कि इस वर्ष सभी पारंपरिक धार्मिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए यात्रा का सफल, सुरक्षित एवं निर्बाध आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed