फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The truck that fell into the Ravi river could not be found even on the fourth day.

Chamba News: रावी नदी में गिरे ट्रक का चौथे दिन भी नहीं लग पाया सुराग

Mon, 13 May 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 13 May 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
The truck that fell into the Ravi river could not be found even on the fourth day.
भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर एनएच पर ढकोग के पास रावी नदी में समाए ट्रक का चालक चौथे दिन भी नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

हालांकि, लापता को तलाश करने के लिए एनडीआरएफ सहित पुलिस की टीम सर्च अभियान चला रही है। रविवार को रावी नदी से ट्रक को क्रेन से खींचकर तट किनारे पहुंचा दिया गया। सोमवार को रावी नदी से सीमेंट की बोरियों को भी निकाला गया। सुबह से लेकर शाम तक चलने सर्च अभियान में टीमों को लापता चालक को तलाश करने में कामयाबी नहीं मिल पाई। हालांकि, सर्च अभियान देर शाम तक चलता रहा। चार दिन पहले ढ़कोग के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर रावी नदी में गिरा था, लेकिन दुर्घटनास्थल में चालक लापता था। उसे तलाश करने के लिए एनडीआरएफ और गोताखोर पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई है। ट्रक सीमेंट बोरियों से भरा हुआ था। ऐसे में पुलिस को यह आशंका है कि सीमेंट की बोरियां जो पानी के अंदर हैं, उनके नीचे चालक न दबा हो। इसलिए सीमेंट की बोरियों को पानी से निकाला जा रहा है। भरमौर थाना के प्रभारी हरनाम सिंह ने बताया कि लापता चालक अभी तक नहीं मिल पाया है। उसे तलाश करने के लिए सर्च अभियान जारी है। संवाद

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed