फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The trend of paddy cultivation started decreasing due to drying of water in the ravines.

Chamba News: खड्डों में पानी सूखने से घटने लगा धान की खेती का रुझान

Wed, 22 May 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 22 May 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
The trend of paddy cultivation started decreasing due to drying of water in the ravines.
चंबा में चुवाड़ी की क्षतिग्रस्त सिंचाई कूहल।संवाद
चंबा। जिले के किसान अब धीरे-धीरे धान की खेती करने से हाथ खींच रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते नदी-नालों और खड्डों में पानी सूखने से इस प्रकार की नौबत आई है।
विज्ञापन

जिला चंबा में लगभग 2000 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की जाती रही है। वर्तमान समय में नदी-नालों में पानी सूखने से धान की खेती की ओर किसानों का रुझान कम होता जा रहा है। जिले की बात करें तो विकास खंड भटियात और विकास खंड चंबा और मैहला के किसान धान की खेती करते हैं, लेकिन धीरे-धीरे किसानों का रुझान अब इससे कम होता जा रहा है।
विज्ञापन

पहले विकास खंड चंबा और मैहला में वर्षा पर आधारित क्षेत्रों में भी धान की खेती की जाती थी। अब इन विकास खंडों के केवल सिंचित क्षेत्रों में ही धान की खेती की जाती है। भटियात में धान की कस्तूरी बासमती, तूड़ा बासमती किस्मों के अतिरिक्त हाइब्रिड किस्में और कृषि विश्व विद्यालय पालमपुर की ओर से विकसित धान की किस्में लगाई जाती हैं। पहले कृषि विभाग धान की सुधरी किस्मों का लगभग 140 क्विंटल बीज हर वर्ष किसानों को उपलव्ध करवाता रहा है। यह लगभग 350 हेक्टेयर भूमि में लगाया जाता रहा है। इस वर्ष 120 क्विंटल ही बीज की मांग भेजी गई है। कुछ इलाकों में धान की खेती कम होती जा रही है। इसका कारण पानी की कमी होना है। उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने कहा कि पहले की अपेक्षा से कम क्षेत्रों में धान की खेती होने का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed