फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The talent of Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya students is being honed.

Chamba News: निखारी जा रही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं की प्रतिभा

Thu, 23 Jul 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 23 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
The talent of Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya students is being honed.
रचनात्मक गतिवि​धियों में भाग लेती कस्तूरबा गांधी छात्रावास तीसा की छात्राएं। विभाग
चंबा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तीसा की छात्राएं रचनात्मक प्रतिभा से नया आयाम स्थापित कर रही हैं। छात्राओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न सृजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

इन गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं की कल्पनाशक्ति, कलात्मक अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास तथा नवाचार की भावना को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
क्ले एवं फैब्रिक पेंटिंग गतिविधि में छात्राओं ने उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया। आठवीं कक्षा की छात्राएं काजल, पावकी, पूर्वी एवं पल्लवी और दसवीं की रिहाना और नेहा ने सुंदर व आकर्षक पेंटिंग्स और कलात्मक मॉडल तैयार किए। इन प्रोजेक्ट्स को तैयार करने में कार्डबोर्ड, क्ले , फैब्रिक पेंट और फेविकॉल जैसी सामग्रियों का उपयोग किया गया। इनकी सहायता से छात्राओं ने त्रि-आयामी कलाकृतियां और आकर्षक डिजाइन तैयार किए। छात्रावास की अध्यापिका भुवनेश्वरी शर्मा ने बताया कि छात्राओं के रचनात्मक, बौद्धिक एवं व्यावहारिक कौशल के विकास के लिए छात्रावास में नियमित रूप से ऐसी गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed