फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The second phase of rehearsal for the Panchayat elections is complete.

Chamba News: पंचायत चुनाव को लेकर रिहर्सल का दूसरा चरण पूरा

Fri, 22 May 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 22 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
The second phase of rehearsal for the Panchayat elections is complete.
चंबा कॉलेज में पंचायती चुनाव को लेकर पूर्वाभ्यास के दौरान कर्मचारी।संवाद
मतदान को लेकर समस्त तैयारियां पूरी करने में जुटे कर्मचारी और अधिकारी
विज्ञापन

मतदान कर्मियों को चुनाव प्रक्रिया गंभीरता, पारदर्शिता से पूरा करने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से करवाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

राजकीय महाविद्यालय चंबा में चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए रिहर्सल प्रक्रिया का दूसरा चरण पूरा कर लिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम और द्वितीय चरण की रिहर्सल के दौरान मतदान प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं, तकनीकी प्रक्रियाओं और कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने मतदान कर्मियों को चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाने के निर्देश दिए। दूसरी ओर, चुनाव प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के उद्देश्य से राजकीय डिग्री कॉलेज परिसर में मतपत्र तैयार करने का कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है। जिले के विभिन्न विभागों से तैनात दो सौ से अधिक अधिकारी और कर्मचारी बैलेट पेपर पर प्रत्याशियों के नाम एवं अन्य आवश्यक विवरण लिखने के कार्य में जुटे हैं। बैलेट पेपर लेखन का कार्य शुक्रवार शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद मतपत्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संबंधित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। रिहर्सल के दौरान मतदान कर्मियों को बैलेट बॉक्स की सुरक्षा, मतदान प्रतिशत की समय पर रिपोर्टिंग और पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed