{"_id":"6aa2df1bc59349f74306d248","slug":"man-falls-from-parapet-at-hathni-bend-in-surangani-dies-on-the-spot-chamba-news-c-88-1-ssml1007-196249-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सुरंगानी के हथनी मोड़ पर पैरापिट से गिरा व्यक्ति, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सुरंगानी के हथनी मोड़ पर पैरापिट से गिरा व्यक्ति, मौके पर मौत
Thu, 10 Sep 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
मवेशी चराने के बाद पैरापिट पर बैठा था कर्म चंद, अचानक बिगड़ा संतुलन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सुरंगानी के हथनी मोड़ के पास वीरवार शाम पैरापिट से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्म चंद निवासी कमोथा, पंचायत कल्हेल, उपमंडल तीसा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार कर्म चंद वीरवार शाम हथनी मोड़ के पास सड़क किनारे बने पैरापिट पर बैठा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पैरापिट से नीचे गहरी ढांक में जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी सुरंगानी की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर है।
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि सुरंगानी के पास व्यक्ति के पैरापिट से गिरने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पैरापिट से गिरने के कारण मौत होने की बात सामने आई है।