{"_id":"6898ccbb129ca5f4ce0f9664","slug":"the-risk-of-accidents-is-increasing-due-to-the-absence-of-crash-barriers-chamba-news-c-88-1-ssml1006-158111-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: क्रैश बैरियर न होने से बढ़ रहा हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: क्रैश बैरियर न होने से बढ़ रहा हादसों का खतरा
Sun, 10 Aug 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 10 Aug 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
चंबा में बिना क्रैश बैरिअर हादसे को न्यौता देता खज्जियार मार्ग।स्रोत जागरूक पाठक
खज्जियार (चंबा)। गेट से खज्जियार तक सड़क के किनारे क्रैश बैरियर का न होना दुर्घटना का कारण बन रहा है। लोक निर्माण विभाग ने कुछ स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाए हैं, लेकिन कई स्थान अभी भी ऐसे हैं, जहां पर क्रैश बैरियर लगाने की जरूरत है। इन स्थानों पर वाहन दुर्घटना होने का खतरा बना है। तीन दिन पहले भी एक वैन इसी सड़क से खाई में गिर गई थी, जिसमें चालक की मौत हो गई। यदि क्रैश बैरियर लगा होता तो शायद गाड़ी सड़क से नीचे न गिरती।
स्थानीय निवासी प्रेम कुमार, चतर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मनोज, शक्ति प्रसाद, मनीष और योगराज ने बताया कि इस मार्ग से बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। कुछ स्थानों पर क्रैश बैरियर न होने से दुर्घटना होने का खतरा रहता है। इसलिए उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वहां क्रैश बेरियर लगाने की व्यवस्था की जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि जहां पर क्रैश बैरियर लगाने की आवश्यकता होगी, वहां जल्द लगाए जाएंगे।