फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The light goes out with the gust of wind

Chamba News: हवा के झोंके के साथ गुल हो जाती है बत्ती

Sun, 07 Jan 2024 10:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
The light goes out with the gust of wind
चंबा। ग्राम पंचायत अठलुई के तहत आते गांव पटोट एवं चलोगा में जरा सी हवा चलने पर बिजली आपूर्ति ठप पड़ जाती है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बारे में बिजली बोर्ड के अधिकारियों को भी अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। जानकारी के मुताबिक यह बिजली की लाइन बैई से चटोगा गांवों तक डेढ़ किलोमीटर लंबी है। इस बीच खंभा लगाने की जरूरत है जिसके बारे में कई बार बिजली बोर्ड को अवगत करवाया गया है लेकिन, समस्या का आज दिन तक समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड से मांग की है कि इस लाइन के बीच खंभा लगाया जाए।
विज्ञापन

पटोट और चलोगा गांवों को जाने वाली बिजली की लाइन वर्षो पुरानी है। इससे टूटने से ग्रामीणों की दिक्कतें काफी बढ़ जाती हैं। हांलाकि, बिजली बोर्ड के अधिकारियों से कई बार यहां बिजली का खंभा लगाने की मांग की गई है। -उत्तम सिंह, ग्रामीण।
विज्ञापन




बिजली की लाइन बैई से चलोगा गांवों तक डेढ़ किलोमीटर लंबी है। यहां पर एकमात्र बिजली का खंभा है। हल्की सी बारिश होने पर बिजली की लाइन टूट जाती है जिससे बिजली गुल हो जाती है। -काका ठाकुर, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार बोर्ड को लाइन टूटने के बारे में सूचित किया गया है लेकिन, आज दिन तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। बिजली लाइन के टूटने पर कर्मचारी पतली लाइन लगाकर अपना काम खत्म कर जाते हैं जो हवा चलने पर फिर टूट जाती है। -राजिंद्र कुमार, ग्रामीण।

वर्षों पुराने बिजली के तार को आज दिन तक नहीं बदला गया है और न ही यहां बिजली का खंभा लगाया गया है। लाइन टूटने से लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है। इससे विशेषकर स्कूली बच्चों को परेशानी होती है।-जय सिंह, ग्रामीण।


बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि जल्द इस मामले को लेकर उचित प्रयास किए जाएंगे, लाइन को व्यवस्थित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed