{"_id":"68234345016aab15e90aa288","slug":"the-journey-from-bagga-to-bharmour-is-passing-under-the-shadow-of-danger-chamba-news-c-88-1-ssml1004-150328-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बग्गा से भरमौर तक खतरे के साये में कट रहा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बग्गा से भरमौर तक खतरे के साये में कट रहा सफर
विज्ञापन
बग्गा से भरमौर तक खतरे के साये में कट रहा सफर
बत्ती दी हट्टी में गिरे डंगे को नहीं लगवा पाया हाईवे प्रबंधन
मणिमहेश यात्रा से पहले हाईवे को चकाचक करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बग्गा से भरमौर तक सफर खतरे से खाली नहीं है। बीते दिनों भारी बारिश के कारण बत्ती दी हट्टी में भूस्खलन से हाईवे का डंगा गिर गया था। हाईवे प्रबंधन ने आज तक इसकी सुध नहीं ली है और अब अक्सर इस जगह भूस्खलन होता रहता है। इससे हाईवे के इस पाॅइंट पर हमेशा खतरा बना रहता है। यहां से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों को अपने रिस्क पर ही सफर करना पड़ रहा है। प्रबुद्धजनों ने हाईवे प्रबंधन से प्राथमिकता के आधार पर हाईवे की सुध लेने की गुहार लगाई है। मणिमहेश यात्रा के दौरान पठानकोट-भरमौर हाईवे पर रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही रहती है। इतना ही नहीं, पवित्र मणिमहेश यात्रा को भी अब कुछ माह का समय शेष बचा है। ऐसे में हाईवे प्रबंधन को हाईवे को चकाचक करने और आवश्यकतानुसार जगहों पर गिरे डंगों की मरम्मत के लिए प्रयास करने चाहिए। स्थानीय निवासियों राजीव कुमार, नरेश कुमार, कपिल कुमार, योगराज, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार आदि ने बताया कि बत्ती दी हट्टी के पास बीते कुछ माह पहले हुई भारी बारिश से हाईवे का डंगा गिर गया है। इसको दोबारा नहीं लगाया जा सका है। पूर्व प्रधान देश राज शर्मा ने बताया कि एनएच विभाग को इसके बारे में कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन कोई पहल नहीं हुई। एनएच मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता मीत शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। गिरे डंगे के स्थान पर नया डंगा लगाने के जल्द प्रयास रहेंगे।