फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The incomplete building of Kihar Hospital was inaugurated: Yogiraj

किहार अस्पताल के अधूरे भवन का कर दिया उद्घाटन : योगराज

Wed, 06 Aug 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 06 Aug 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
The incomplete building of Kihar Hospital was inaugurated: Yogiraj
सलूणी (चंबा)। जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष योगराज ने आरोप लगाया है कि सिविल अस्पताल किहार के नए भवन का कार्य अधूरा है और उसका उद्घाटन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि तीन दिन बाद ही अस्पताल में ताला लटक गया है। अस्पताल में एसटीवी प्लांट ठप है, शीशे टूटे हुए हैं, पानी की व्यवस्था नहीं हैं, पानी की टंकियां टूट चुकी हैं। इतना ही नहीं, सिविल अस्पताल 50 बिस्तरों का बताकर उसका उद्घाटन तो करवाया गया है, लेकिन वास्तव में यहां एक भी बेड की सहूलियत नहीं हैं। यहां पर फर्नीचर तक नहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि सिविल अस्पताल का विजिट करवा कर स्थिति का जायजा लिया जाए।
विज्ञापन

एक सप्ताह के भीतर इस अस्पताल को संचालित नहीं किया गया तो सलूणी उपमंडल की 44 पंचायतों के बाशिंदे सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इस मौके पर अजय कुमार, परवेज अख्तर, विपिन शर्मा, सोहन लाल, गुरदित्ता, अमर सिंह, विजय कुमार मौजूद रहे। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन शर्मा ने बताया कि यह भवन 2022 में बना है। एसटीवी प्लांट यहां स्थापित हो चुका है। जिसका स्टेटस सरकार ने मांगा था उसे भेज दिया है। उद्घाटन करना या न करना ये सरकार का अधिकार क्षेत्र में हैं। भवन तीन वर्ष पहले बना है यहां पर कुछ कार्य करवाना शेष है, जिसके लिए बीएमओ को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed