फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The hospital resounded with screams as soon as the injured were brought

Chamba News: घायलों को लाते ही चीखों से गूंज उठा अस्पताल

Thu, 07 Sep 2023 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 07 Sep 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
The hospital resounded with screams as soon as the injured were brought
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में वीरवार देर शाम को उस समय अस्पताल चीखों से गूंज उठा, जब एंबुलेंस बोलेरो दुर्घटना में घायल लोगों को लेकर पहुंची।
विज्ञापन

एंबुलेंस के पहुंचते ही बाहर खड़े लोगों ने घायलों को स्ट्रेचर के जरिये आपातकालीन कक्ष में पहुंचाया। नागरिक उपमंडल अधिकारी भी व्यवस्था जांचने के लिए अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को घायलों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए। दर्द से कराह रहे घायल बच्चों को परिजन चुप करवा रहे थे। घायलों के इलाज के के लिए विशेषज्ञों की टीम डटी रही। रात को ही बंद पड़े सीटी स्कैन रूम को खोल दिया गया। इसमें मरीजों के अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन किए गए। राजस्व विभाग की टीम ने सभी घायलों के नाम पता नोट करके राहत राशि प्रदान की। माहौल उस समय ज्यादा गमगीन हो गया, जब हादसे में मरने वाली महिलाओं और बच्ची का शव अस्पताल पहुंचाया। शव के पहुंचते ही परिजनों की चीखों से अस्पताल गूंज उठा। अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों के तीमारदार भी अपने मरीजों को छोड़ आपातकालीन कक्ष में पहुंच गए। डीएसपी चंबा जितेंद्र चौधरी और सदर थाना प्रभारी संजीव चौधरी भी मौके पर डटे रहे। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed