फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The gems of Sanged are staging Ramlila with the fourth generation.

Chamba News: चौथी पीढ़ी के साथ रामलीला का मंचन कर कर रहे संगेड़ के रत्न

Thu, 10 Oct 2024 09:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 10 Oct 2024 09:43 PM IST
विज्ञापन
The gems of Sanged are staging Ramlila with the fourth generation.
रत्न चंद।संवादसंगेड की राम लीला वाली खबर के साथ
चंबा। रजेरा पंचायत में चौथी पीढ़ी के साथ संगेड़ निवासी रत्न चंद रामलीला का मंचन निभा रहे हैं। 1989 में उन्होंने संगेड़ गांव में रामलीला का मंचन शुरू किया था। तबसे लेकर आज तक वह स्वयं रामलीला मंचन का प्रबंधन कार्य संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

नौ दिन तक वह रामलीला की स्टेज के पास ही जमीन पर सोते हैं। एक समय ही भोजन करते हैं। रामलीला के दौरान किस युवा को कौन सा किरदार देना है, इसको लेकर भी स्वयं निर्णय करते हैं। कोई भी उनके निर्णय के खिलाफ नहीं जाता। यही वजह है कि पिछले 34 साल से रामलीला का मंचन संगेड़ में उनकी देखरेख में हो रहा है। जब तक राम लीला चलती है, तब तक वह जूते भी नहीं पहनते। न आराम करने के लिए घर जाते हैं। सुबह से लेकर शाम तक रामलीला मंचन की तैयारियों में लगे रहते हैं। शाम को रामलीला के किरदारों को सही से निभाने के लिए कलाकारों का मार्गदर्शन करते हैं। मंचन के बाद स्टेज में जमीन पर ही बिस्तर लगाकर सो जाते हैं। यह प्रक्रिया पिछले 34 सालों से चल रही है। उन्हें देखकर पंचायत के अन्य युवा प्रेरित होकर इस रामलीला क्लब के साथ जुड़ रहे हैं। संगेड़ गांव में होने वाली रामलीला को अन्य गांव के लोग भी देखने के लिए रात को पहुंचते हैं।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed