{"_id":"67f7aba9c63e75f46d0397ec","slug":"the-first-winner-will-get-a-prize-of-rs-5100-chamba-news-c-88-1-cmb1003-148068-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पहले विजेता को मिलेगा 5100 रुपये पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पहले विजेता को मिलेगा 5100 रुपये पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निशमन विभाग करवाएगा निबंध और पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता
14 से 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा अग्निशमन सप्ताह
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अग्निशमन विभाग कार्यालय चंबा में 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें अग्निशमन विभाग के कर्मियों के योगदान को याद किया जाएगा। इस बार शीर्षक एकजुट हो, अग्नि सुरक्षित भारत को प्रज्वलित करें रहेगा। इस सप्ताह के दौरान जहां अग्निशमन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तो वहीं, दूसरी तरफ निबंध और पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी पात्र रहेंगे। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 11 से लेकर 16 अप्रैल शाम पांच बजे तक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां भेज सकेंगे। राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने पर क्रमश: 5100, 3100 और 1100 रुपये पुरस्कार दिया जाएंगे।
गौरतलब है कि मुंबई में 14 अप्रैल 1944 को डाक विस्फोट के दौरान अपनी जान गंवाने वाले बहादुर अग्निशामकों की याद में यह सप्ताह मनाया जाता है। इस दिन बहादुर अग्निशामकों को श्रद्धांजलि दी जाती है।
इनसेट
गृह रक्षा आठवीं वाहिनी चंबा के आदेशक कुशल चंद ने बताया कि 14 अप्रैल से लेकर बीस अप्रैल तक अग्निशमन सप्ताह मनाया जाएगा। कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्यार्थी ऑनलाइन भाग ले सकते है।
विज्ञापन
पंकज सलारिया