फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The college opened seven years ago, but has not been able to find its building till today.

Chamba News: सात साल पहले खुला कॉलेज, आज दिन तक नहीं मिल पाया अपने भवन

Fri, 18 Oct 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 18 Oct 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
The college opened seven years ago, but has not been able to find its building till today.
चंबा का तेलका कॉलेज जो  प्राथमिक पाठशाला में चल रहा  है।स्त्रोत जागरूक पाठक
चंबा। एक तरफ प्रदेश सरकार बेहतर शिक्षा के दावे कर रही है, दूसरी ओर सात साल पहले खुले कॉलेज को अभी तक अपना भवन नसीब नहीं हो पाया है। राजकीय महाविद्यालय तेलका प्राइमरी स्कूल के भवन में चल रहा है।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि इस मामले में सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है। भवन निर्माण के लिए सरकार जमीन का चयन करने तक ही सीमित रह पाई है। अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इस बात को लेकर विद्यार्थियों में काफी रोष है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 में तेलका कॉलेज को सौगात मिली। कॉलेज शुरू करने के लिए प्राइमरी स्कूल के पांच कमरे मिले थे। अब चार कमरे रह गए हैं। वर्तमान में करीब 110 विद्यार्थी कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने पहुंच रहे हैं। छात्र-छात्राओं में मनीष कुमार, पूनम कुमारी, अमित कुमार, राज कुमार, पूजा कुमारी, अंकिता कुमारी, साक्षी कुमारी और राधा कुमारी ने कहा कि सरकार ने 2017 में कॉलेज खोला था, मगर आज तक अपना भवन नहीं मिल पाया है। बताया कि प्राइमरी स्कूल के कमरों के कॉलेज की पढ़ाई की जा रही है। ऐसे में कॉलेज जैसा वातावरण बच्चों को नहीं मिल रहा है। बताया कि इस बारे में वे कई बार सरकार और प्रशासन से मांग कर चुके हैं, मगर अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। विद्यार्थियों ने सरकार और पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी से मांग की है कि तेलका कॉलेज के लिए नए भवन का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कॉलेज प्राचार्य डॉ. उपेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में है। सरकार को इस बारे में अवगत करवाया है। जमीन का चयन हो गया है। उम्मीद है कि सरकार जल्द भवन निर्माण का कार्य शुरू करेगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed