फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The case of woman's death after delivery will be investigated

Chamba News: प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले की होगी जांच

Fri, 07 Feb 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The case of woman's death after delivery will be investigated
चंबा। मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच प्रक्रिया को आरंभ कर दिया है। इतना ही नहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम एक माह में अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसे प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। बहरहाल, महिला की मौत के मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम हरेक पहलू की बारीकी से जांचकर अपनी रिपोर्ट बनाने में जुट गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा में चिकित्सक ने महिला का ऑपरेशन कर प्रसव करवाया। महिला ने बीते दिनों एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। चिकित्सकों ने उसके रक्तस्राव को बंद करने के लिए भरसक प्रयास किए लेकिन रक्तस्राव बंद नहीं कर पाए। बुधवार देर रात को जब महिला की हालत ज्यादा खराब हो गई तो उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन, महिला को टांडा तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत थी। महिला को चंबा मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई। महिला की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उसे जल्द टांडा पहुंचाने के लिए परिजनों ने जिले के बाहर से निजी एंबुलेंस को बुलाने का जुगाड़ भी कर लिया लेकिन इससे पहले कि एंबुलेंस चंबा पहुंच पाती, महिला ने दम तोड़ दिया। अब इस मामले में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने अपने स्तर पर जांच बिठा दी है।मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. अविनाश पनवाल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed