{"_id":"6acfb56ca11a101534072a30","slug":"the-caravan-of-illegal-street-carts-has-spread-from-the-main-market-to-the-neighborhoods-chamba-news-c-88-1-cmb1003-199877-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मुख्य बाजार से मोहल्लों तक पहुंच गया अवैध रेहड़ियों का कारवां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मुख्य बाजार से मोहल्लों तक पहुंच गया अवैध रेहड़ियों का कारवां
Wed, 14 Oct 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 14 Oct 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
चंबा-करियां मार्ग पर दो दिन से जमावड़ा, पहले पार्किंग अब रेहड़ियों से घिरा रास्ता
मुख्य बाजार से मोहल्लों तक पहुंचा सड़क घेरने का सिलसिला
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर में अतिक्रमण का दायरा अब मुख्य बाजार तक सीमित नहीं रहा। सड़कों और रास्तों के किनारे लगने वाली रेहड़ी-फड़ियों ने अब मोहल्लों की ओर भी रुख कर लिया है।
चंबा-करियां मार्ग पर शनिदेव मंदिर के समीप पिछले दो दिन से दो रेहड़ियां लगी हुई हैं। मंदिर परिसर पहले ही अवैध पार्किंग की समस्या से जूझ रहा है। अब सड़क किनारे रेहड़ियां लगने से आवाजाही की जगह और कम हो गई है।
मार्ग पर अस्थायी दुकानों के कारण वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हो रही है। वहीं, राहगीरों को भी सड़क पर संभलकर चलना पड़ रहा है। व्यस्त समय में वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम की स्थिति बन सकती है। मंदिर के आसपास लोगों की आवाजाही बनी रहती है, ऐसे में सड़क किनारे जगह घिरने से परेशानी बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
शहर के मुख्य बाजार में सीमित सड़क चौड़ाई और अतिक्रमण पहले ही यातायात को प्रभावित कर रहे हैं। अब संपर्क मार्गों तक रेहड़ी-फड़ियों का विस्तार होने से समस्या दूसरे क्षेत्रों में भी पहुंच रही है। सड़क किनारे रेहड़ियां खड़ी होने और सामान सजाने से वाहनों के गुजरने के लिए कम जगह बचती है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो जाम की समस्या बढ़ सकती है। नगर परिषद चंबा की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। जल्द ही मौके पर टीम भेजकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
--
सड़क के किनारे रेहड़ियां लगने से पैदल चलने वालों के लिए जगह कम हो जाती है। कई बार लोगों को वाहनों के बीच से निकलना पड़ता है। - किश्वर सिंह
--
सड़क के किनारे रेहड़ी-फड़ियां लगने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। व्यस्त समय में स्थिति और खराब हो जाती है। - रिशु कुमार
--
पहले शहर में अतिक्रमण होता था, मगर अब अन्य जगह भी अवैध रूप से रेहड़ियां लगाई जा रही हैं। नगर परिषद को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। - रमन कुमार
--
प्रशासन को यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमण पर कार्रवाई के साथ रेहड़ी संचालकों के लिए उचित स्थान भी निर्धारित करने चाहिए। - उमेश कुमार