फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The bridge built on the Satarasu drain dedicated to the people

होली के अंतिम गांव तक पहुंचना हुआ आसान

Sat, 27 Aug 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
The bridge built on the Satarasu drain dedicated to the people
होली (चंबा)। उपमंडल होली के अंतिम गांव बजोल तक पहुंचना अब आसान हो गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सतारसू नाले पर साढ़े तीन करोड़ की राशि से लोक निर्माण विभाग ने पुल का निर्माण करवाया है। पुल बनने से छह पंचायतों सहित बड़ा बंगाल के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। शनिवार को भरमौर-पांगी के विधायक जियालाल कपूर ने पुल जनता को समर्पित किया।
विज्ञापन

न्याग्रां-बजोल सड़क पर सतारसू पुल का निर्माण करवाया गया है। पुल बनने से ग्राम पंचायत बजोल, गुवाड़, डाढ़ी, औरना, जोली, गरोंडा और बड़ा बंगाल की 20 हजार की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले पुल न होने से ग्रामीणों को बरसात और सर्दियों के दिनों में अपनी जान जोखिम में डाल कर उफनता हुआ सतारसू नाला पार कर ही आवाजाही करनी पड़ती थी।
विज्ञापन

कई बार नाले का जलस्तर बढ़ जाने पर कई मरीज भी समय पर उपचार न मिलने से दम तक तोड़ चुके हैं। लिहाजा आने वाले समय में क्षेत्र में विकास को पंख लगने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग भरमौर के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि सतारसू नाले पर साढ़े तीन करोड़ की राशि से बनाया पुल का भरमौर के विधायक ने उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed