फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ten challan in illigal mining chamba

उदयपुर में अवैध खनन करने पर दस ट्रैक्टरों के चालान

Wed, 16 Dec 2020 10:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
ten challan in illigal mining chamba
चंबा। खनन विभाग ने उदयपुर में दबिश देकर अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसा। खनन विभाग की टीम ने रावी नदी में दबिश देकर इस दौरान दस ट्रैक्टरों के चालान काटे। जबकि कई ट्रैक्टर चालक विभागीय टीम को मौके पर देख वहां से रफ्फूचक्कर हो गए। उदयपुर में रोजाना रावी नदी का सीना छलनी किया जाता है। इसको लेकर कई बार प्रशासन को भी शिकायतें मिल चुकी हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने खनन विभाग को अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए थे। खनन विभाग ने बुधवार को उदयपुर में दबिश देकर रावी नदी में खनन करने में जुटे ट्रैक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की। ट्रैक्टर मालिकों और चालकों को विभाग ने सख्त हिदायत दी है कि वे दोबारा रावी नदी में अवैध खनन न करें। दोबारा अवैध खनन करते हुए ट्रैक्टर पकड़े जाने पर उसे जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही मालिक और चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खनन अधिकारी चंबा ज्योति कुमार पुरी ने बताया कि रावी नदी के किनारे उदयपुर में अवैध खनन में जुटे 10 ट्रैक्टरों के चालान काटे गए हैं। अन्य स्थानों पर भी अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed