फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tempo falls into deep ditch, one dead, driver seriously injured

Chamba News: गहरी खाई में गिरा टेंपो, एक की मौत, चालक गंभीर घायल

Fri, 29 Dec 2023 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 29 Dec 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
Tempo falls into deep ditch, one dead, driver seriously injured
चंबा के सरार-दरेकड़ी संपर्क मार्ग पर हुए सड़क हादसे के बाद बचाव कार्य में जुटे ग्रामीण।संवाद
तेलका (चंबा)। तेलका क्षेत्र के तहत सरार से दरेकड़ी संपर्क मार्ग पर गदियाली मोड़ के पास शुक्रवार सुबह 11:30 बजे एक टेंपो अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय रविंद्र गर्ग पुत्र रमेश कुमार गांव सरार, डाकघर लिग्गा, तहसील सलूणी के रूप में हुई है। चालक 21 वर्षीय राहुल ठाकुर पुत्र तुला राम गांव पधर हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से घायल को खाई से निकालकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चालक राहुल ठाकुर टेंपो लेकर सरार से बजमौता की ओर आ रहा था। गदियाली मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। सूचना पर तेलका चौकी प्रभारी लियाकत अली टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को खाई से निकालकर सिविल अस्पताल सलूणी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने रविंद्र गर्ग को मृत करार दिया। सिविल अस्पताल चुवाड़ी में दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दाखिल कर लिया गया है। पुलिस ने सलूणी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उधर, डीएसपी सलूणी राजन शर्मा ने बताया कि पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed