चंबा। बीआरसीसी ऑफिस चंबा में अध्यापकों को कंप्यूटर के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यशाला के चौथे दिन अध्यापकों को केयान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बताया कि किस तरह वे इसका प्रयोग बच्चों के ज्ञानावर्धन के लिए कर सकते हैं। यह कार्यशाला पांच दिन तक चलेगी। कार्यशाला में उपस्थित चंबा ब्लॉक, कियाणी, मैहला, सिंहुता, चुवाड़ी और बनीखेत से जुड़े 170 शिक्षक भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर तकनीक को बढ़ावा देना मकसद है। आईसीटी जिला चंबा के समन्वयक विशाल शर्मा ने बताया कि कंप्यूटर तकनीक वृद्धि कार्यशाला के माध्यम से जिले के टीजीटी और सीएंडवी अध्यापकों को भी कंप्यूटर और केयान के जानकारी होना बहुत जरूरी है। रिसोर्स पर्सन अभिमन्यु ठाकुर, इमरान खान, मनोज कुमार, आशीष कोमराय, राकेश ठाकुर, अमन शर्मा ने कार्यशाला में मौजूद अध्यापकों को कंप्यूटर तकनीकी जानकारी दी। इसमें ऑनलाइन गूगल शीट, गूगल फार्म, केनवा, गूगल स्यूट, केयान टूल्स आदि के बारे में बताया। शुक्रवार को कार्यशाला का समापन होगा।