फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   teacher save 34 student life in kangera school

कंगेला स्कूल पर गिरी पहाड़ी, बाल-बाल बचे 64 बच्चे और 4 अध्यापक

Thu, 01 Aug 2019 07:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
teacher save 34 student life in kangera school
चंबा। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कंगेला में शिक्षकों की सूझबूझ से 64 बच्चों की जिंदगी सुरक्षित बच गई। अगर समय रहते शिक्षकों ने बच्चों को यहां से बाहर नहीं निकाला होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि शिक्षकों ने पहाड़ी से भूस्खलन का आभास होते ही बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इस पूरे वाकये को याद करके भी बच्चे और शिक्षक सिहर जाते हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार को स्कूल में सबकुछ सामान्य की तरह चल रहा था। इसी दौरान अचानक अफरा तफरी मच गई, जब स्कूल के ऊपर पहाड़ी का मलबा गिरने लगा।
विज्ञापन

स्कूल की छत पर जैसे ही पहाड़ी से पत्थर गिरना शुरू हुए तो छात्रों ने सुरक्षा के लिए यहां-वहां भागना शुरू कर दिया। मगर अध्यापकों ने समझदारी दिखाते हुए सभी छात्रों को स्कूल से दूर ले जाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। स्कूल से कुछ ही दूरी पर स्थित एक कोठे में छात्रों को सुरक्षित पहुंचाया गया। इसके साथ ही घटना की सूचना शिक्षा विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। देखते ही देखते पहाड़ी से भारी मात्रा में चट्टानें और मलबा गिरा जिससे स्कूल की एक दीवार पूरी तरह से धाराशायी हो गई।
विज्ञापन

हालांकि स्कूल के क्षतिग्रस्त होने के बाद बच्चों को बरसात के इस मौसम में पढ़ाने को लेकर संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में अभिभावकों को भी बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। मगर उन्हें इस बात की तसल्ली है कि इस बड़े हादसे में उनके नौनिहाल पूरी तरह से सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब प्रशासन की मदद और अन्य विकल्प के बाद ही बच्चों की पढ़ाई शुरू हो पाएगी। वीरवार को हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। खंड शिक्षा अधिकारी कल्हेल लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उपरोक्त स्कूल में पहाड़ी दरकने से भवन को क्षति पहुंची है। जबकि सभी स्कूली बच्चे सुरक्षित हैं। बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है। इस बारे में जिला प्रशासन को भी अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed