फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tashi made the poster and Babita made the best rangoli.

Chamba News: टशी ने पोस्टर और बबीता ने बनाई सबसे बेहतर रंगोली

Fri, 11 Oct 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 11 Oct 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Tashi made the poster and Babita made the best rangoli.
चंबा कॉलेज में रंगोली बनाती छात्रा।
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में विश्व अध्यापक दिवस और विश्व वन्यजीव सप्ताह के उपलक्ष्य पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें कोमल रानी ने पहला और हिमांगी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में टशी, गौरीती और वर्षा जरयाल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में सुनील प्रथम, जितेंद्र द्वितीय और सनी देओल तृतीय रहे।
विज्ञापन

रंगोली बनाने की प्रतियोगिता में बबिता ने प्रथम, रीती ने द्वितीय और आरती ने तृतीय स्थान पाया। कार्टून बनाने की प्रतियोगिता में टशी, गौरीती और वर्षा जरयाल क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। स्पॉट पेंटिंग में शिवानी कपूर ने पहला, टशी ने दूसरा और सलीमा ने तीसरा स्थान पाया। मूर्तिकला प्रतियोगिता में अक्षिता ने पहला, गौरीती ने दूसरा और शौर्य अहीर ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पॉट फोटोग्राफी में सुजल ठाकुर पहले, विशाल दूसरे और शीतल-अक्षिता तीसरे, वाद विवाद में स्नेहा और वर्षा की टीम प्रथम, तमन्ना और नीरजा की टीम द्वितीय, हिमानी और पलक की तीन तृतीय रही। विजेताओं को वार्षिक उत्सव में सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता के विजेताओं में टशी, वर्षा जरयाल, सुनील, जितेंद्र, बबिता, सन्नी देयोल, कोमल रानी, शिवानी कपूर, अक्षिता, सुजल ठाकुर, स्नेहा और नीरजा 14 अक्तूबर को अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम बिलासपुर कॉलेज में होगा। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अविनाश ने यह जानकारी दी। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. मदन लाल गुलेरिय मुख्यातिथि थे। डॉ. शैली महाजन, प्रो. संतोष देवी, डॉ. पूनम, प्रो सुमित, प्रो. अंजना कुमारी, प्रो. विजय कुमार, प्रो. वीरेंद्र सिंह, प्रो. नीता राम भारद्वाज, प्रोफेसर अशोक कुमार और प्रो अविनाश ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed