{"_id":"580651204f1c1bf36e7029fd","slug":"surgen-on-leave-operation-pending","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा अस्पताल के सर्जन छुट्टी पर, कई ऑपरेशन लटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा अस्पताल के सर्जन छुट्टी पर, कई ऑपरेशन लटके
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Tue, 18 Oct 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज बनने से ठीक पहले चंबा अस्पताल की हालत खराब होने लगी है। कुछ जिम्मेदार डॉक्टरों पर निजी क्लीनिक चलाने के आरोपों के बीच अब सर्जन भी छुट्टी पर चले गए हैं। अस्पताल में सैकड़ों मरीजों के ऑपरेशन लटक गए हैं जिन्हें पत्थरी और रसौली की शिकायतें हैं। मरीजों के पास अब अस्पताल से टांडा रेफर होने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं है।\
विज्ञापन
चंबा में अगले साल से मेडिकल कॉलेज की उम्मीदों का भार है और ऐसे में एक-एक करके डॉक्टरों के पलायन से एमसीआई की टीम दौरे के दौरान स्वास्थ्य विभाग के लिए जवाबदेही मुश्किल हो सकती है। खुद स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह चंबा में इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि चंबा के डॉक्टर निजी क्लीनिक चला रहे हैं। इसकी शिकायत उन्हें मिल चुकी है और वे इस पर बड़ी कार्रवाई करने जा रहे हैं। लेकिन, इसका भी चंबा अस्पताल के डॉक्टरों पर कोई असर नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी अशोक कुमार, चंदराम, राकेश, धर्मपाल, किशोर, मान सिंह, रूप लाल, टेक चंद, सुरेश कुमार, रंजीत कुमार, शम्मी कुमार और भूरी सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में एक के बाद एक विशेषज्ञ डॉक्टर लंबी छुट्टी पर जा रहे हैं। लेकिन, सरकार और प्रशासन उनके खिलाफ कोई उचित कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने मांग की है कि लंबी छुट्टी पर जाने वाले विशेषज्ञों डॉक्टरों की पूरी जांच पड़ताल की जाए।
विज्ञापन
टांडा से सर्जन को चंबा बुलाने को प्रयास : डॉ. विशाल महाजन
उधर, चंबा अस्पताल के कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विशाल महाजन का कहना है कि टांडा से सर्जन को चंबा बुलाने की औपचारिकताएं की जा रही हैं। जैसे ही आदेश जारी होंगे चंबा अस्पताल में यह समस्या खत्म हो जाएगी। उन्होंने बताया कि डॉक्टर को छुट्टी पर जाने से नहीं रोका जा सकता है।