{"_id":"608058f28ebc3e59144f2519","slug":"surangani-declared-containment-zone-chamba-news-sml368150015","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरंगानी गांव बना कंटेनमेंट जोन, आवाजाही पर पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरंगानी गांव बना कंटेनमेंट जोन, आवाजाही पर पाबंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरंगानी (चंबा)। सुरंगानी परिक्षेत्र के तहत बिन्ना पंचायत के गांव सुरंगानी को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। क्षेत्र के सात लोगों के कोरोना संक्रमित आने के बाद लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए सलूणी प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। बहरहाल, एसडीएम सलूणी ने क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच 21 अप्रैल को लिए गए सैंपलों में से क्षेत्र के सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में सलूणी प्रशासन ने कोरोना महामारी से अन्य लोगों की सुरक्षा और बचाव को देखते हुए बिन्ना पंचायत के गांव सुरंगानी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। ऐसे में अब इस गांव के लोगों पर घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति वाहनों या पैदल आवाजाही नहीं कर सकेगा।
गांव के तहत सभी प्रकार की दुकानें और बैंक आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे। ग्रामीणों को घर-द्वार ही दैनिक उपयोग की वस्तुएं, दवाइयां और खाद्य सामग्री मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क साध सकते हैं। यह आदेश केवल आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी, पुलिस जवान और स्पेशल परमिट हासिल करने वाले लोगों पर लागू नहीं होंगे।
विज्ञापन
एसडीएम सलूणी किरण भड़ाना ने बताया कि ग्राम पंचायत बिन्ना के सुरंगानी गांव में सात लोगों के कोरोना संक्रमित आने पर गांव को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कहा कि आगामी आदेशों तक लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी।