फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   suicide person jumps ravi river chamba

रावी नदी में कूदकर फायर ब्रिगेड के सेवानिवृत चालक ने गंवा दी जान

Mon, 09 Dec 2019 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
suicide person jumps ravi river chamba
चंबा। दमकल विभाग से बतौर चालक सेवानिवृत्त चालक ने शीतला पुल से कूदकर जान दे दी है। मृतक की पहचान सुभाष चंद पुत्र चिरंजी लाल निवासी हरदासपुुरा के रूप हुई है। वह सोमवार को दोपहर के समय शीतला पुल के पास रावी नदी में कूद गया। उसे छलांग लगाते हुए पुल से गुजर रहे लोगों ने देखा। इससे पहले कि लोग उसे रावी में डूबने से बचा पाते। नदी के तेज बहाव में बह गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसएचओ सदर थाना प्रशांत ठाकुर टीम को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने रावी में बहे व्यक्ति की तलाश के लिए दमकल विभाग की टीम को बुलाया। दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने रावी में बहे व्यक्ति को तलाशने का अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

दो घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद इसमें कामयाबी मिली। रावी में छलांग लगाने वाला व्यक्ति पुलिस को उदयपुर के पास नदी में मिला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले आई। इसके साथ ही परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि शीतला पुल के पास एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed