{"_id":"637d001258c7020a7c186b72","slug":"students-will-show-talent-in-art-festival-chamba-news-sml4286191130","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कला उत्सव में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कला उत्सव में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
चंबा। कुल्लू में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कला उत्सव में जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कला उत्सव के दौरान 24 नवंबर को प्रतियोगिताएं शुरू होंगी और 25 नवंबर को समापन होगा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थी बुधवार को कुल्लू के लिए रवाना होंगे।
यह जानकारी जिला परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। वोकल म्यूजिक क्लासिकल में ककीरा के नाहर और सोनाक्षी, वोकल म्यूजिक ट्रेडिशनल फोक में साहो के अंकुर और ककीरा की नीलम, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक में साहो के अमन, मेलेडिक में टुंडी के मनीष और अवांह स्कूल की मीनाक्षी, डांस क्लासिकल में घटासनी स्कूल की अवनी ठाकुर, डांस ट्रेडिशनल में परछोड़ के कृष्ण कुमार और पूलन की रुचि ठाकुर का चयन हुआ है।
विजुअल आर्ट टू डी में ब्वॉयज स्कूल चंबा से कैफ खान और अवांह की सोनिया देवी, विजुअल आर्ट थ्री डी में बैली के रोहित और राजनगर की नेहा, टॉय मेकिंग में सिहुंता के अंशुल और गर्ल्स स्कूल चंबा की हर्षिता, ड्रामा सोलो एक्टिंग में नैणीखड्ड के रितेश शर्मा और पुखरी की अक्षरा ठाकुर का चयन हुआ है। ये विद्यार्थी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मीडिया कोआर्डिनेटर डॉ. कविता बिजलवान ने चयनित विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।