{"_id":"692f24dd74e7bcf7e8095148","slug":"students-will-receive-funds-to-purchase-stationery-chamba-news-c-88-1-cmb1003-168130-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: विद्यार्थियों को लेखन सामग्री खरीदने के लिए मिलेगी राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: विद्यार्थियों को लेखन सामग्री खरीदने के लिए मिलेगी राशि
Tue, 02 Dec 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले के सरकारी स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को लेखन सामग्री के लिए अपनी अभिभावकों की जेब से पैसे खर्च नहीं करने होंगे। इसके तहत राशि बच्चों के खातों में डाली जाएगी और विद्यार्थी इस राशि से निर्धारित सामग्री की खरीद करेंगे।
सरकार की ओर से इसके लिए बजट का प्रावधान कर दिया गया है। यह योजना सिर्फ बीपीएल और अनुसूचित जाति से संबंधित विद्यार्थियों के लिए है। सरकार की ओर से इस तरह की पहल करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को राहत पहुंचाना है, ताकि उन्हें पढ़ाई में किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए।
जानकारी के अनुसार पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों को 200, तीसरी और चौथी कक्षा के विद्यार्थियों को 300 और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 350 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विभाग की ओर से समस्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देशित कर दिया है। विभाग ने राशि आवंटन के बाद इसकी सूचना विभागीय कार्यालय देने के बारे में निर्देशित किया गया है।
उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा बलवीर सिंह ने बताया कि निर्धारित मापदंडों के अनुरूप यह राशि वितरित की जाएगी। इस बारे में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।