Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Students forced to study under a leaking roof

Chamba News: टपकती छत के नीचे बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर विद्यार्थी

Thu, 24 Jul 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 24 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Students forced to study under a leaking roof
चबा। भवन की टपकती छत के नीचे राजकीय प्राथमिक पाठशाला तीसा में बच्चे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। स्कूल प्रबंधन की ओर से दो कमरों में पहली से पांचवीं तक के 75 विद्यार्थियों को बिठा कर पढ़ाया जा रहा है। वर्तमान में तीसा विद्यालय भवन की हालत जर्जर है। बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। दूसरी तरफ अभिभावकों को भी हर वक्त अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता सताती है। जर्जर स्कूल भवन के कारण 20 से अधिक अभिभावक अपने बच्चों को दूसरे स्कूलों में भेजने पर मजबूर हैं। वर्तमान में स्कूल में 75 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिनकी सुरक्षा और पढ़ाई दोनों खतरे में है।
विज्ञापन

अभिभावकों राकेश कुमार, प्रकाश चंद, अंबिया राम, रमेश कुमार, सुनील कुमार, देविया राम, अमिता देवी, रोशनी देवी, सुरेंद्र कुमार, पुष्पा देवी ने बताया कि बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही है। जिस कारण विद्यालय के कमरों में पानी टपकने से सामान खराब हो गया है। पानी की टपकती बूंदों को एकत्रित करने के लिए बाल्टी रख कर काम चलाया जा रहा है। कई बार विभाग को अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। दूसरी मंजिल पर स्थित दो असुरक्षित कमरों को तोड़ दिया है लेकिन अब बारिश का पानी नीचे स्थित कमरों में घुस रहा है।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने विभाग और प्रशासन को चेताया है कि यदि विभाग ने समय समय रहते उचित कदम नहीं उठाए तो कठोर निर्णय लेने को बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। विद्यालय की दूसरी मंजिल स्थित असुरक्षित कमरों को तोड़ दिया गया है। जिस कारण रिसाव से निचले कमरों में पानी आ रहा है। बच्चों को दूसरे कमरों में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही शिक्षा विभाग को लिखित में अवगत करवा दिया गया है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलवीर सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। इस बारे उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed