{"_id":"6b0a454cdaaeabb793d9046d3d798f1c","slug":"student-demand-for-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने से विद्यार्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने से विद्यार्थी परेशान
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 17 Jan 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा कॉलेज के बीसीए व बीबीए के छात्रों का परीक्षा परिणाम अभी तक अधर में लटका हुआ है। परीक्षा परिणाम में हो रही देरी से छात्र असमंजस में हैं। कई छात्र अगले सत्र में एडमिशन लेने से डर रहे हैं। बीसीए व बीबीए के छात्रों का वार्षिक परिणाम पिछले एक साल से अधूरा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम को पूरा घोषित करनेे के लिए कई बार विवि प्रशासन से मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक विवि प्रशासन की ओर से बीसीए व बीबीए का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया है। इस बात को लेकर सभी छात्र संगठन भड़क गए हैं और आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
एसएफआई के जिलाध्यक्ष रोहित ठाकुर ने बताया कि अभी तक विवि प्रशासन बीबीए और बीसीए के छात्रों के परीक्षा परिणाम पूरी तरह से घोषित नहीं कर पाया है। बीबीए और बीसीए के छात्रों का पिछले एक साल से परीक्षा परिणाम नहीं आया है। इसके कारण छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन कॉलेज की छुट्टियां समाप्त होने तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं करता है तो विवि प्रशासन के खिलाफ एसएफआई प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ेगी।
विज्ञापन
एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अश्वनी कुमार ने बताया कि विवि की ओर से जल्द ही बीसीए व बीबीए का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया तो एबीवीपी सड़कों पर उतरने से परहेज नहीं करेगी।
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष चंदन नरूला ने बताया कि एनएसयूआई बीसीए व बीबीए के परीक्षा परिणाम को लेकर जल्द ही विवि प्रशासन को ज्ञापन भेजेगी।