{"_id":"56fe7e274f1c1b2626f00105","slug":"student-brings-boil-water-at-their-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को घर से पीने के लिए लाना होगा उबला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को घर से पीने के लिए लाना होगा उबला पानी
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 01 Apr 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
बीओ कार्यालय चंबा में सेंटर हेड टीचरों की एक बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीओ कार्यालय चंबा में सेंटर हेड टीचरों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर अपनाई जा रही सावधानियों की जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता बीओ शशि घाले ने की।
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते हुए घाले ने बताया कि स्कूलों में लगी पानी की टंकियों की नियमित रूप से सफाई की जानी चाहिए ताकि बच्चों को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके। उन्होंने उपस्थित सभी सीएचटी को निर्देश देते हुए कहा कि वे स्कूलों में बच्चों की नोटबुक पर घर से उबला हुआ पानी लाने के लिए लिखकर अभिभावकों को सूचित करें। उन्होंने कहा कि कि जब भी स्कूल में अभिभावकों की बैठक रखी जाती है तो उसमें अभिभावकों को बच्चों को स्कूल में उबला हुआ पानी साथ भेजने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो स्कूल सड़क के साथ हैं वहां पर सड़कों में स्पीड ब्रेकर लगवाने के लिए लोनिवि को पत्र भेजा जाए ताकि स्कूल समय के दौरान सड़क में किसी प्रकार का हादसा नहीं हो सके। सड़क किनारे बने स्कूलों के आग स्पीड ब्रेकर लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में सुबह के समय आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा में यातायात व्यवस्था के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी दी जाए। इस मौके पर सृष्टा देवी, सरिता, तारो देवी, जाफर खान, संसार चंद सहित अन्य सीएचटी मौजूद रहे।
विज्ञापन