{"_id":"60686ee98ebc3edc0835ea5c","slug":"steel-bridge-made-on-kulal-nala-chamba-news-sml3662759143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलाल नाले पर बना स्टील का बैली ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलाल नाले पर बना स्टील का बैली ब्रिज
विज्ञापन
पांगी के कुलाल नाला पर बना 37 मीटर लंबा बैली ब्रिज।
- फोटो : Chamba
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के कुलाल नाले पर लोनिवि ने डेढ़ करोड़ से स्टील का बैली ब्रिज तैयार कर दिया है। इससे पहले नाले पर ब्रिज का निर्माण न होने से ग्रामीणों को नाले से होकर ही आवाजाही करनी पड़ती थी। लिहाजा, अब पुल का निर्माण होने से हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है।
गौरतलब है कि दुर्गम क्षेत्र पांगी के तहत कुलाल गांव के ग्रामीणों को किलाड़ मुख्यालय का रुख करने के लिए कुलाल नाला पार करना किसी चुनौती से कम नहीं रहा है।
बरसात के दिनों में नाले का जलस्तर बढ़ने पर अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने के लिए कुलाल पहुंचना पड़ता है। गांव का नाले से होकर एक रास्ता गुजरता है जो बीते वर्ष हुई मूसलाधार बारिश की जद मेें आने से क्षतिग्रस्त हो गया था। लिहाजा, विधायक जियालाल कपूर के पांगी दौरे के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्या के बारे में उन्हें अवगत करवाया। इसके बाद विधायक ने लोनिवि को प्राथमिकता के आधार पर नाले पर स्टील का बैली ब्रिज निर्मित करने के निर्देश जारी किए। ठेकेदार ने छह माह में ही 37 मीटर बैली ब्रिज का निर्माण कर लोगों को सहूलियत प्रदान की है।
विज्ञापन
विधायक जियालाल कपूर ने बताया कि कुलाल और चैहणी के ग्रामीणों की चिरलंबित मांग को पूरा करते हुए कुलाल नाले पर लोनिवि ने अल्प समय में स्टील का बैली ब्रिज का निर्माण करवाया है। कहा कि जल्द पुल लोगों को समर्पित करवा दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि कुलाल नाले पर 35 मीटर स्पेन के बैली ब्रिज का निर्माण करवाया गया है। बताया कि पुल पर डेढ़ करोड़ की राशि खर्च की गई है।