फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Special examinations will be held when the situation becomes normal in Pangi: SDM

पांगी में हालात सामान्य होने पर होंगी विशेष परीक्षाएं : एसडीएम

Mon, 03 Mar 2025 07:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 03 Mar 2025 07:34 AM IST
विज्ञापन
Special examinations will be held when the situation becomes normal in Pangi: SDM
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में भारी बर्फबारी के कारण सरकारी स्कूलों में होने वाली बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। शिक्षा निदेशालय और हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड को स्थानीय प्रशासन द्वारा पत्र लिखे जाने के बाद यह फैसला लिया गया। अब हालात सामान्य होने पर विशेष परीक्षा (स्पेशल इग्जाम) आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

गत सप्ताह पांगी में करीब चार फीट तक बर्फबारी हुई, जिससे प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं भी समय पर नहीं पहुंच सकीं। परीक्षाओं के स्थगित होने से छात्रों को राहत मिली है और उन्हें कठिन मौसम में स्कूल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आरसी पांगी रमन घरसंगी ने बताया कि इस संबंध में शिक्षा बोर्ड और उच्च शिक्षा निदेशालय से पत्राचार हुआ है। बोर्ड अब हालात सामान्य होने के बाद नई परीक्षा तिथियां घोषित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed