{"_id":"695a9ce250121e493f0060cb","slug":"space-sought-for-setting-up-hot-mix-plant-chamba-news-c-88-1-ssml1004-171099-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हॉट मिक्स प्लांट स्थापित करने के लिए मांगा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हॉट मिक्स प्लांट स्थापित करने के लिए मांगा स्थान
Sun, 04 Jan 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 04 Jan 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में एक अस्थायी हॉट मिक्स प्लांट स्थापित करने के लिए बीआरओ को जगह आवंटित करने का आग्रह पंगवाल एकता मंच पांगी के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव से की है।
पंगवाल एकता मंच पांगी के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने बताया कि प्रोजेक्ट दीपक के तहत बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) ने पांगी जनजातीय उप-मंडल में पुर्थी से किलाड़ तक तारकोल बिछाने का कार्य आरंभ किया गया है।बीआरओ अथॉरिटी तारकोल बिछाने के कार्य के लिए किलाड़ के पास छटवानी/शेली में एक अस्थायी हॉट मिक्स प्लांट स्थापित करना चाहती है।
बीआरओ ने पहले भी ऐसा प्लांट स्थापित किया था। वर्तमान समय में तारकोल बिछाने का कार्य करवाना बेहद जरूरी है। आगामी समय में घाटी के बाहर से टायरिंग सामग्री (बिटुमेन को छोड़कर) आयात/परिवहन करना संभव नहीं होगा। इससे तारकोल की गुणवता प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
लिहाजा पंगवाल एकता मंच ने मुख्य सचिव से आग्रह किया है कि बीआरओ अथॉरिटी जब इस बारे पांगी प्रशासन से संपर्क करे तो आवासीय आयुक्त पांगी और डीएफओ पांगी को मौजूदा नियमों और शर्तों के अनुसार बीआरओ को उक्त जगह प्रदान करने का निर्देश दिया जाए। इससे पुर्थी-किलाडड्पर तारकोल का कार्य चालू वर्ष 2026 में पूरा किया जा सके।