{"_id":"5dde9a018ebc3e54e561a48c","slug":"snowfall-in-chamba-bhramour-pangi-peak-chamba-news-sml315681072","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की ऊपरी चोटियों में हल्की बर्फबारी और बारिश ने बढ़ाई कपकपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की ऊपरी चोटियों में हल्की बर्फबारी और बारिश ने बढ़ाई कपकपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। ऊपरी चोटियों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के बाद जिले में कंपकंपी बढ़ गई है। जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी की ऊपरी चोटियों में तीन से पांच इंच तक बर्फबारी होने से जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है।
वहीं, निचले क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश से जहां लोगों को उड़ने वाली धूल-मिट्टी से निजात मिली है वहीं, दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग घरों में ही दुबक कर बैठने को मजबूर हो गए है। कुल मिलाकर बुधवार दोपहर बाद होने वाली हल्की बर्फबारी और बारिश ने लोगों की परेशानियों को बढ़ाने का काम किया है।
गौरतलब हो कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ऊपरी चोटियों मणिमहेश, काली छौ और कुगति में तीन से पांच इंच तक बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। वहीं, दोपहर बाद भरमौर मुख्यालय में होने वाली बारिश से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
पांगी की ऊपरी चोटियों हुडान भटोरी, चस्क भटोरी औ साचपास में भी हल्की बर्फबारी होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। चंबा-तीसा वाया साचपास मार्ग पर बर्फबारी के बाद यातायात बंद होने से पांगी के लोगों को वाया जम्मू ही जिला मुख्यालय चंबा के लिए रुख करना पड़ रहा है। बुधवार को होने वाली हल्की बर्फबारी और बारिश ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ाने का काम किया।