फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Smart classes started in Chanju school

Chamba News: चांजू स्कूल में स्मार्ट कक्षाएं शुरू

Fri, 08 Aug 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 08 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Smart classes started in Chanju school
चंबा। चुराह उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांजू में स्मार्ट कक्षाओं की शुरुआत हो गई। अत्याधुनिक डिजिटल उपकरणों और स्मार्ट बोर्ड से सुसज्जित इन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अब पढ़ाई का आधुनिक और रोचक अनुभव मिलेगा। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से विज्ञान, गणित, भाषा और अन्य विषयों को ऑडियो-वीडियो प्रेजेंटेशन, थ्री-डी एनिमेशन और इंटरेक्टिव कंटेंट के जरिये पढ़ाया जाएगा। इससे छात्रों की समझ और सीखने की गति में सुधार होगा। प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से की गई इस पहल का ग्रामीणों स्वागत किया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अशोक कुमार, विनोद कुमार, टासी राम, मुकेश कुमार और रमेश कुमार ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि दूरदराज के क्षेत्र में इस तरह की आधुनिक शिक्षा सुविधाएं बच्चों के भविष्य के लिए एक बड़ा कदम हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग और सरकार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन



विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य नीम राज ने बताया कि शिक्षक भी इन स्मार्ट कक्षाओं के संचालन के लिए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, ताकि तकनीक का अधिकतम लाभ विद्यार्थियों तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed