{"_id":"669bedd4e7d179172b057d8b","slug":"six-subjects-did-not-even-reach-double-figures-chamba-news-c-88-1-cmb1003-129407-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंचे छह विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंचे छह विषय
Sat, 20 Jul 2024 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 20 Jul 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा कॉलेज में इस बार छह विषय दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए हैं। विद्यार्थियों ने इन विषयों को लेकर ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है। छह विषयों में पचास प्रतिशत सीटें खाली रह गई हैं।
महज तीन विषय हिस्ट्री, राजनीतिक शास्त्र और हिंदी की सीटें ही फुल हो पाई हैं। ये पहली मेरिट सूची जारी होने पर ही भर गई थीं। अब तक 1873 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया की औपचारिकताओं को पूरा कर लिया है। 1205 विद्यार्थियों की फीस कन्फर्मेशन होना अभी बाकी है।
जानकारी के अनुसार शारीरिक शिक्षा में 97, अंग्रेजी में 72, जियोग्राफी में 70, लोक प्रशासन में 37, सोशियोलॉजी में 29 और अर्थशास्त्र में 21 ही सीटें भर पाई हैं। शेष सीटें खाली रह गई हैं। इसके अलावा एजुकेशन में 15, म्यूजिक, गणित और कंप्यूटर एप्लीकेशन में तीन-तीन सीटें ही इस बार भरी हैं। टूरिज्म एंड ट्रैवल, संस्कृत और जर्नलिज्म में दो-दो सीटें ही भर पाई हैं। प्रवेश प्रक्रिया अब खत्म हो चुकी है। काफी सीटें इस बार खाली रह गई हैं।
विज्ञापन
उधर, चंबा कॉलेज प्राचार्य डॉ. विद्या सागर शर्मा ने बताया कि दूसरी मेरिट सूची शनिवार को जारी कर दी गई है। अब विद्यार्थी फीस जमा करवाएं।
--