{"_id":"613b66268ebc3ebeb825d1bf","slug":"six-new-corona-cases-in-chamba-chamba-news-sml383366058","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज की महिला कर्मी कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज की महिला कर्मी कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
six new corona cases in chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज की एक महिला कर्मचारी सहित जिले में शुक्रवार को छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है। छह संक्रमितों के साथ जिले में 14 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। इससे जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों का आंकड़ा घटकर अब 81 रह गया है। पिछले दो दिनों में चंबा में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। विभिन्न कोविड केयर सेंटरों में भी गिने-चुने मरीज उपचाराधीन हैं।
ज्यादातर मरीज सामान्य लक्षणों वाले हैं, जिसके चलते उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसालेट किया है। इनकी नियमित जांच की जा रही है। गंभीर लक्षण दिखने पर मरीज को तुरंत कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया जाता है। शुक्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में जहां एक मेडिकल कॉलेज की कर्मचारी संक्रमित पाई गईं तो वहीं पांच अन्य कोरोना संक्रमित भंजराडू, सिल्लाघ्राट सहित अन्य क्षेत्रों से संबंधित हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को चंबा में कोरोना के छह नए मामले सामने आए हैं। लोग ऐसे ही कोविड नियमों की कड़ाई से पालना करते रहे तो आने वाले समय में चंबा कोरोना मुक्त हो सकता है।