फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   six kg churs found

जसौरगढ़ में छह किलो चरस के साथ दो पकड़े

Tue, 10 Nov 2015 07:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Tue, 10 Nov 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन

 एसआईयू टीम चंबा ने चरस के कालाबाजारियों पर लगातार प्रहार करना जारी रखा है जिससे चरस तस्कर सतर्क तो हुए हैं लेकिन बावजूद इसके चरस तस्करी के नए-नए विकल्प ढूंढ रहे हैं। इसी कड़ी में चुराह घाटी के जसौरगढ़ परगने के जीरो प्वाइंट पर एसआईयू ने रात बारह बजे दो व्यक्तियों को छह किलो चरस के साथ रंगे हाथों पकड़ा।

विज्ञापन



 यह मामला उस समय पेश आया, जब जिला पुलिस की एसआईयू टीम मुख्य आरक्षी विरेंद्र सिंह की अगुवाई में चुराह घाटी के जसौरगढ़ परगने में स्थित जीरो प्वाइंट नामक स्थान पर नाके पर थी। इसी दौरान रात के अंधेरे में सामने से दो व्यक्ति आए जिनमें से एक ने कंधे पर एक बैग उठा रखा था। पुलिस को देख कर इन दोनों लोगों ने मौके से फरार होने की कोशिश की लेकिन एसआईयू की टीम ने इन दोनों को धर दबोचा। पूछताछ करने पर इन्होंने अपना नाम मौसमदीन और रशीद मोहम्मद बताया।
विज्ञापन



पुलिस ने जब मौसमदीन के पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो इसमें से लगभग छह किलो चरस बरामद पाई गई। पुलिस ने फौरन चरस को कब्जे में लेकर आरोपियों को मादक द्रव्य अधिनियम के तहत हिरासत में लिया। इसकी मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर सिंह ने बताया कि चरस तस्करी कानून जुर्म है। इस मामले में फंसे आरोपियों को शीघ्र कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। इस दौरान इनसे चरस के स्रोत के बारे में पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed