फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sister coming for brother's wedding dies in car accident

चंडीगढ़ से भाई की शादी के लिए घर आ रही बहन की कार हादसे में मौत, दो लोग घायल

Sun, 05 Dec 2021 06:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Sister coming for brother's wedding dies in car accident
तुन्नुहट्टी के समीप जंद्राह में दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर तुन्नुहट्टी के समीप जंद्राह में कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। हादसे में 26 वर्षीय युवती मौत हो गई। चालक और एक अन्य सवार घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसा शनिवार देर रात को पेश आया। युवती की पहचान रंजू देवी पुत्री तिलक राज गांव डाकघर भांदल के रूप में हुई। गाड़ी चालक उमेश सिंह पुत्र सोमनाथ गांव निचला खेड़ा डाकघर और तहसील नालागढ़ जिला सोलन और सवार व्यक्ति शिव कुमार पुत्र सुरेंद्र पाल निवासी जिला फतेहगढ़ के रूप में हुई है। घायल चालक और शिव कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल चुवाड़ी से नूरपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवती रंजू भाई की शादी के लिए चंडीगढ़ से घर आ रही थी। देर रात जैसे ही गाड़ी जंद्राह के पास पहुंची चालक उमेश सिंह ने नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी सड़क से लुढ़क गई। गाड़ी गिरने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि चुवाड़ी थाना में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed