फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sihunta College did not get its building even after seven years

Chamba News: सिहुंता कॉलेज को सात साल बाद भी नहीं मिला अपना भवन

Fri, 30 Jun 2023 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Sihunta College did not get its building even after seven years
सिहुंता (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय सिहुंता का भवन राजनीति की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। आलम यह है कि वर्ष 2016 में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सिहुंता में कॉलेज तो खुल गया लेकिन आज तक महाविद्यालय को अपना भवन नसीब नहीं हो पाया है। हालांकि वर्ष 2017 में छलाड़ा पंचायत के मदराला गांव में जमीन चिह्नित की गई लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद महाविद्यालय भवन के लिए दोबारा जमीन सिहुंता के राख गांव में देखी गई। इतना ही नहीं महाविद्यालय भवन के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 13 बीघा जमीन भी विभाग के नाम कर दी। यहां पर सरकारी जमीन भी है बावजूद इसके आज तक सिहुंता कॉलेज को अपना भवन नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में सिहुंता कॉलेज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की ओर से प्रदान किए गए दस कमरों में चल रहा है। इनमें से छह कमरों में विद्यार्थियों की कक्षाएं चल रही हैं जबकि चार कमरों में कॉलेज प्राचार्य रूम, स्टाफ रूम और एनसीसी की गतिविधियां करवाई जा रही हैं। ऐसे में कॉलेज में शिक्षारत 450 विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं इस महाविद्यालय में 80 प्रतिशत छात्राएं शिक्षा अर्जित करती हैं। प्रबुद्धजनों अमित कुमार, सुनील कुमार, कमल कुमार, राजीव कुमार, नरेश कुमार, प्रमोद कुमार आदि ने बताया कि महाविद्यालय का अपना भवन न होने से विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि अब स्थानीय विधायक से लोगों को उम्मीद है कि क्षेत्र में महाविद्यालय का भवन निर्माण जल्द करवाया जाए।
विज्ञापन

महाविद्यालय सिहुंता में प्राचार्य और प्रवक्ताओं समेत पांच पद लंबे अरसे से खाली पड़े हैं जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। प्राचार्य का पद खाली होने से कार्यालय का कामकाज कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य के कंधों पर है। इसके अलावा हिंदी, वाणिज्य और संगीत प्रवक्ताओं सहित लाईब्रेरियन, सुपरिटेंडेंट के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिहुंता कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रिया अभिषेक शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय का अपना भवन न होने से विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। इसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed