फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shops locked, traffic jams on the roads the city's pace came to a standstill.

Chamba News: दुकानों पर ताले, सड़कों पर जाम, थमी रही शहर की रफ्तार

Wed, 14 Oct 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 14 Oct 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Shops locked, traffic jams on the roads the city's pace came to a standstill.
गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में दो घंटे बंद रहा बाजार, चक्काजाम से परेशान हुए लोग
विज्ञापन

टेंपो का शीशा तोड़ा, पुलिस से धक्का-मुक्की की नौबत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। गोवंश के अवशेष मिलने के मामले को लेकर बुधवार को चंबा में हुए प्रदर्शन ने शहर की रफ्तार रोक दी। कार्रवाई की मांग पर हिंदू संगठनों के सदस्यों ने मुख्य चौक पर चक्काजाम किया तो सड़कों पर वाहनों की कतारें लग गईं।
शहर में जाम के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, व्यापारियों ने भी करीब दो घंटे तक दुकानें बंद रखीं। बाजार में पसरे सन्नाटे और सड़कों पर लगे जाम से शहर की सामान्य गतिविधियां प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

चक्काजाम के दौरान एक टेंपो बीच में फंस गया। इससे गुस्साए लोगों ने टेंपो का शीशा तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली, लेकिन इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की नौबत भी आ गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। करीब साढ़े पांच घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने ज्ञापन लेकर मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद हिंदू संगठनों के सदस्य गोवंश के अवशेष लेकर अंतिम संस्कार के लिए भगोत रवाना हुए। वहां विधि-विधान से अवशेषों का अंतिम संस्कार किया गया। पशुपालन विभाग की टीम ने अवशेषों के नमूने लिए हैं। जांच रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि अवशेष किस पशु के हैं।
--
पुलिस ने गोवंश के अवशेष मिलने के मामले को उजागर करने वाले हिंदू समाज के लोगों को चार घंटे तक बंधक बनाए रखा। प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे पहले भी ऐसे मामले चंबा में सामने आ चुके हैं। - संदीप शर्मा, हिंदू संगठन पदाधिकारी
--
पुलिस यदि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करे तो भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं घटेंगी। लेकिन, पुलिस चालान काटने में ज्यादा व्यस्त रहती है। - सुनील कुमार, हिंदू समाजसेवी
--
यह एक गिरोह है, जो बार-बार ऐसा कार्य कर रहा है। पुलिस को इस गिरोह को बेनकाब करके सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इन्हें बचाने के लिए कांग्रेस सरकार साथ दे रही है। - पवन नैय्यर, पूर्व विधायक
--
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि प्रशासन मामले को गंभीरता से ले रहा है। पुलिस को सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने निष्पक्ष जांच का भरोसा देते हुए कहा कि मामले में संलिप्त लोगों का जल्द पता लगाया जाएगा।

--
हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को किसी तरह से बंधक नहीं बनाया गया था। वह घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य लेकर जा रहे थे। इसके लिए उन्हें समझाया जा रहा था, क्योंकि किसी भी अपराध के सबूतों को वारदात से बिना पुलिस की अनुमति से नहीं ले जाया जा सकता है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द बेनकाब किया जाएगा। - विजय सकलानी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed