{"_id":"698e08a91c44b43ec90bfd5a","slug":"shiv-shakti-dalhousie-wins-banikhet-with-a-resounding-victory-chamba-news-c-88-1-cmb1003-174565-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शिव शक्ति डलहौजी की बनीखेत पर धमाकेदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शिव शक्ति डलहौजी की बनीखेत पर धमाकेदार जीत
Thu, 12 Feb 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत के पधर मैदान में खेली जा रही अनिल (बट्टी) मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को पहला मुकाबला शिव शक्ति डलहौजी और डीएवी कॉलेज बनीखेत की टीम के बीच खेला गया। इसमें शिव शक्ति डलहौजी की टीम ने नौ विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की। डलहौजी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इस दौरान डीएवी कॉलेज बनीखेत की टीम निर्धारित ओवर में 100 रन बनाए। डीएवी कॉलेज कि टीम की ओर से पंकु ने 21 गेंदों में 52 रन बनाए। शिव शक्ति डलहौजी की टीम के विनोद ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव शक्ति डलहौजी की टीम ने मात्र छह ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर नौ विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इसमें लक्की ने 20 गेंदों में 58 रन बनाए। डीएवी कॉलेज कि टीम की ओर से निखिल ने दो विकेट लिए। दूसरा मुकाबला शिव शक्ति डलहौजी की टीम बिजली बोर्ड की टीम के बीच खेला गया। बिजली बोर्ड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इसमें शिव शक्ति डलहौजी की टीम ने 135 रन बनाए। विवेक ने अपनी टीम के लिए 17 गेंदों में सर्वाधिक 49 रन जोड़े। नीरज ने दो विकेट चटकाए। बिजली बोर्ड की टीम मात्र 71 रन ही बना पाई और शिव शक्ति डलहौजी की टीम ने मैच को 64 रन से जीत लिया। शिव शक्ति डलहौजी की टीम की ओर से शीतल ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया।