फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   SFI demonstrated in Chamba College

चंबा कॉलेज में एसएफआई ने किया प्रदर्शन

Wed, 27 Oct 2021 07:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
SFI demonstrated in Chamba College
महाविद्यालय चंबा गेट के पास प्रदर्शन करते एसएफआई कार्यकर्ता। - फोटो : Chamba
चंबा। चंबा कॉलेज के मुख्य गेट के समीप एसएफआई कार्यकर्ताओं ने प्राध्यापकों की कमी को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई परिसर सचिव खेमराज ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि दो माह से वे प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक रिक्त पदों को नहीं भरा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के कारण पहले से ही विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। अब कॉलेज खुल गए हैं तो प्राध्यापकों की कमी विद्यार्थियों की परेशानियों को बढ़ा रही है। आरोप लगाया कि प्रदेश विश्वविद्यालय में कुछ अधिकारियों ने बिना प्रवेश परीक्षा के अपने रिश्तेदार विद्यार्थियों को पीएचडी में सीट दिलवाई है, जो सरासर गलत है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि कॉलेज में प्राध्यापकों की कमी को शीघ्र पूरा किया जाए और शिक्षा व्यवस्था में नियमों के अनुसार ही सीटों का वितरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed