फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Seven unemployed people reached for job, all selected

Chamba News: नौकरी के लिए पहुंचे सात बेरोजगार, सभी का चयन

Wed, 16 Oct 2024 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 16 Oct 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Seven unemployed people reached for job, all selected
चुवाड़ी (चंबा)। रोजगार उप कार्यालय चुवाड़ी में जिला रोजगार कार्यालय चंबा के सौजन्य से परिसर साक्षात्कार करवाए गए। परिसर साक्षात्कार में सात युवाओं ने भाग लिया। कंपनी ने सभी युवाओं का चयन कर लिया है।
विज्ञापन

इससे पहले कंपनी के अधिकारियों ने बेरोजगार युवाओं के साक्षात्कार लिए। साथ ही कुछ सवाल भी पूछे। इसके बाद कंपनी की ओर से तमाम जानकारियां युवाओं को दी गईं।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि निजी कंपनी की ओर से जिले में सुरक्षा कर्मियों के एक सौ पद भरे जाएंगे। बताया कि चुवाड़ी रोजगार उप कार्यालय से परिसर साक्षात्कार शुरू हो गए हैं। इसके बाद 18 अक्तूबर को जिला रोजगार कार्यालय चंबा, 19 को पंचायत भवन भरमौर और 21 को रोजगार उप कार्यालय सुंडला में परिसर साक्षात्कार होंगे। बताया कि कंपनी की ओर से चयनित युवाओं को 16,500 से लेकर 19,500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया है कि वे परिसर साक्षात्कार में बढ़-चढ़ कर भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed