{"_id":"6867b83407eb29479b0b4d83","slug":"senior-citizens-will-be-able-to-withdraw-money-from-post-office-without-filling-any-form-chamba-news-c-88-1-ssml1004-154823-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डाकघर से बिना फार्म भरें राशि निकाल सकेंगे बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डाकघर से बिना फार्म भरें राशि निकाल सकेंगे बुजुर्ग
विज्ञापन
डाकघर से बिना फार्म भरें राशि निकाल सकेंगे बुजुर्ग
पांच हजार रुपये तक की निकासी पर मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पेंशन समेत खाते से पैसे निकालने के मामले में अब बुजुर्गों से किसी प्रकार का कोई धोखा नहीं हो सकेगा। पांच हजार रुपये तक डाकघर से निकालने की एवज में ग्राहकों को किसी प्रकार का कोई फार्म तक नहीं भरना पड़ेगा। बशर्ते, ग्राहकों को डाकघर या उप डाकघर में पहुंचकर महज अंगूठा लगाकर भुगतान होगा। जिला डाकघर विभाग की ओर से ई-केवाईसी से इस प्रकार की सहूलियत प्रदान की गई है। इससे चंबा के करीब डेढ़ लाख ग्राहकों को लाभ मिलेगा। बहरहाल, ग्राहक डाकघर में पेंशन समेत जमा या निकासी करवा सकेंगे।
मुख्यालय चंबा स्थित जिला डाकघर समेत 26 उप डाकघर कार्यालय बकलोह, बनीखेत, भंजराडू, तीसा, बाथरी, भरमौर, भलेई, चुवाड़ी, डलहौजी, तेलका, गैहरा, डलहौजी कैंट, गरोला, हरदासपुरा, ककिरा, किलाड़, समलेऊ, मैहला, नकरोड़, पुखरी, साहो, सिहुंता, सुरंगानी, सुंड़ला, सुल्तानपुर, सलूणी में यह सहूलियत ग्राहकों को प्रदान की जा रही है। डाकघरों में ई-केवाईसी व्यवस्था होने से किसी प्रकार के लेन-देन को लेकर अब माथापच्ची की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। जिले में कई जगह बुजुर्गों से पेंशन निकालने के नाम पर धोखाधाड़ी के मामले भी उजागर हो चुके हैं। बुजुर्गों से होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए ही इस प्रकार की व्यवस्था की गई है। जिला डाकघर के अधीक्षक राजीव गुरंग ने बताया कि जिला डाकघर समेत 26 उप डाकघरों में ई-केवाईसी के जरिये अब ग्राहकों को पांच हजार रुपये तक निकासी में सुविधा मिलेगी।