फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Schedule for driving test and passing of vehicles released

Chamba News: ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी

Tue, 07 Feb 2023 08:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 08:23 PM IST
विज्ञापन
Schedule for driving test and passing of vehicles released
ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चंबा की ओर से फरवरी में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कार्यवाहक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट के निर्धारित शैड्यूल के अनुसार 20 फरवरी को आरटीओ चंबा कार्यालय में आवेदन करने वालों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। 23 फरवरी को आरएलए चंबा के आवेदनकर्ताओं के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त दो फरवरी को आरएलए डलहौजी के आवेदनकर्ताओं के लिए बौंखरी मोड़ बनीखेत, 22 फरवरी को आरएलए तीसा और 24 फरवरी को सलूणी के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। वहीं 21 फरवरी को चंबा, दो फरवरी को बौंखरी मोड़ बनीखेत और एक फरवरी को चुवाड़ी में वाहनों की पासिंग की जाएगी। यात्री, व्यावसायिक वाहनों और स्कूल वाहनों की पासिंग के लिए आने से पहले वीएलटीडी सिस्टम और पैनिक बटन सुचारू रूप से क्रियाशील होने चाहिए। साथ ही सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होना भी अनिवार्य है। कहा कि मौसम और किसी अन्य कारण के चलते इस शेड्यूल में बदलाव संभव है इसलिए आवेदनकर्ता निर्धारित तिथि से पहले संबंधित कार्यालय में संपर्क अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed