फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Saluni area turned into a cantonment on the third day as well

Chamba News: तीसरे दिन भी छावनी में तब्दील रहा सलूणी क्षेत्र

Sun, 18 Jun 2023 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Saluni area turned into a cantonment on the third day as well
सलूूणी( चंबा)। मनोहर हत्याकांड के बाद सलूणी क्षेत्र में धारा 144 लगने के तीसरे दिन यानी रविवार को सलूणी, भांदल, संघणी, किहार और लंगेरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील दिखा। विभिन्न क्षेत्रों के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की टुकड़ियां जहां एक तरफ वाहनों की तलाशी में मशगूल नजर आईं तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ियों और निचले क्षेत्र के गांवों में भी पुलिस जवान पेट्रोलिंग करते दिखे।
विज्ञापन

हालांकि, इस दौरान क्षेत्र में माहौल अब पहले से बेहतर हो चुका है। ग्रामीण भी अपने रूटीन के काम-काज के लिए घरों से निकलना आरंभ हो चुके हैं। शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तैनात पुरुष और महिला पुलिस कर्मचारी भी ग्रामीणों से बातचीत कर रहे हैं। वहीं ड्रोन के जरिये भी सुबह, दोपहर और शाम के वक्त क्षेत्र में निगरानी का दौर जारी है। गौर रहे कि मनोहर हत्याकांड के बाद शव टुकड़ों में बरामद करने के बाद क्षेत्र में हालत बद से बदतर हो गए। इसके बाद उग्र भीड़ सलूणी, भांदल, संघणी, किहार और लंगेरा में सड़कों पर उतर आई। आक्रोशित भीड़ ने किहार थाने में पहुंच कर पुलिस जवानों के साथ धक्का-मुक्की करने के अलावा रास्ता रोकने को लगाए बैरिकेडस यहां-वहां फेंक दिए। इसके बाद संघणी और सदरोगा में हत्यारोपियों के मकानों को आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद प्रशासन ने क्षेत्र में धारा 144 लगा दी है। अब धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed