फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sacred Heart School Dalhousie's exam results are excellent

Chamba News: सेक्रेड हार्ट स्कूल डलहौजी का परीक्षा परिणाम शानदार

Thu, 01 May 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sacred Heart School Dalhousie's exam results are excellent
डलहौजी (चंबा)। सेक्रेड हार्ट स्कूल डलहौजी का आईसीएसई बोर्ड की ओर से घोषित बारहवीं और दसवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल प्रिंसिपल सिस्टर मौली चेरियन ने बताया कि बारहवीं कक्षा के 33 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें साइंस संकाय के 19 और कॉमर्स के 14 विद्यार्थी शामिल रहे। कॉमर्स में मन्नत कौर ने 94.25 फीसदी अंक लेकर पहला, प्रभनूर ने 94 फीसदी अंक लेकर दूसरा, यशवी ठाकुर ने 93.25 फीसदी अंक लेकर तीसरा और यतिन बैरी ने 91.75 फीसदी अंक लेकर चौथा स्थान पाया है। विज्ञान संकाय में रिधि ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। संजोली और आव्या शर्मा ने 86.25 फीसदी अंक अर्जित कर दूसरा स्थान पाया है। दसवीं में भाव्या, आरव गुरंग, शौर्य कौशल ने 96 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में पहला, अनिरविनया सिंह ने 95 फीसदी अंक लेकर दूसरा और असिफ्ता रजवी, आर्यवीर, मन्नत चंदेल व सानवी चौहान ने 94 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। 14 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 42 छात्रों ने 80 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed