फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sacks full of garbage kept on the roadside

Chamba News: सड़क किनारे रख दिए कूड़े से भरे बोरे

Wed, 08 May 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 08 May 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Sacks full of garbage kept on the roadside
चंबा। धड़ोग वार्ड के शीशमहल के साथ अज्ञात लोगों ने कूड़े से भरे बोरे सड़क किनारे रख दिए हैं, जहां दुर्गंध फैल रही है और लोगों का वहां से गुजरना काफी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

अज्ञात लोग शाम होते ही अपने घरों का कूड़ा बोरे में भरकर सड़क किनारे रख जाते हैं। इससे चारों तरफ गंदगी और बदबू फैल रही है। इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है, लेकिन नगर परिषद का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। हालांकि, नप ने सफाई अभियान चलाया है, लेकिन सड़क किनारें रखे कूड़े से भरे बोरो को उठाया है, न ही कूड़ा फेंकने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई की है। हालांकि, इसी सड़क से सभी अधिकारी गुजरते हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में रमेश, विरेंद्र कुमार, निशा कुमारी, महेश कुमार, प्रदीप ने नगर परिषद से मांग की है कि सड़क किनारे रखे कूड़े से भरे बोरों को हटाया जाए और उन अज्ञात लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, नगर परिषद की कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी नीलम राणा का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि सुबह ही लेबर को भेजकर वहां से कचरा उठाया जाएगा और कूड़ा फेंकने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed