फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sach-Fatehpur road has not yet been restored for heavy vehicles.

Chamba News: साच-फतेहपुर मार्ग अब तक बड़े वाहनों के लिए नहीं हुआ बहाल

Thu, 04 Dec 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 04 Dec 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Sach-Fatehpur road has not yet been restored for heavy vehicles.
चंबा के साच-फतेहपुर मार्ग पर लगे मक के ढेर।संवाद
खज्जियार (चंबा)। साच-फतेहपुर मार्ग को भले ही लोक निर्माण विभाग ने छोटे वाहनों के लिए बहाल करवा दिया हो, लेकिन अभी तक बड़े वाहनों की आवाजाही बंद पड़ी है। इस कारण तीन पंचायतो के लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

सड़क के किनारे भारी मात्रा में मलबा पड़ा है। इसे हटाने में जुटी मशीनरी पांच दिन से काम नहीं कर रही है। स्थानीय लोग विभाग से मांग कर रहे हैं कि मलबे को हटाकर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई जाए।
विज्ञापन

विशाल ठाकुर, कमलेश कुमार, चैन लाल, हंसराज, सुरेंद्र, भाग सिंह और नरेंद्र कुमार ने बताया कि अगस्त-सितंबर में भारी बारिश के बाद यह मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया था। दो महीने के बाद यहां छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई, लेकिन अब बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू करवाने के लिए विभाग लेटलतीफी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि जल्द सड़क को बड़े वाहनों के लिए बहाल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed